Friday, August 5, 2011

हार गर गए तो मलाल मत करो

यूँ  गुस्से  से चेहरा लाल मत करो
हार  गर  गए तो मलाल मत करो

कौन  कहता  है  खुदा बोलता नहीं
बस  पत्थरों  से  सवाल मत करो

ये माना मिलावट बिना चलता नही
पर  यूँ  तो  काले मे दाल मत करो

कोई  बात  गर  है,  कहो  प्यार से 
यूँ  फालतू  मे  ही बवाल मत करो

वहशत  की हद तो पार कर दी थी
अब  मुर्दों  को तो हलाल मत करो 

No comments:

Post a Comment